अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों ने सिंचाई विभाग कैनाल रेस्ट हाउस में दो मिनट का मौन रख कर पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। संघ के उप प्रधान महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कश्मीर से आतंकवाद को समाप्त करना पड़ेगा। सरकार से मांग की 2004 से बंद की गई पुरानी पेंशन स्कीम को अर्ध सैनिक बलों के जवानों अन्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर 21 फरवरी को संसद के लिए कूच करेगा। जिसमें हरियाणा कर्मचारी महासंघ से सैकड़ों कर्मचारी भाग लेंगे। पूर्ववर्ती एनडीए सरकार ने 2004 के बाद सेवा में आने वाले कर्मचारी और सीमा सुरक्षा बल सीआरपीएफ, आईटीबीपी, शस्त्र सीमा सुरक्षा बल के जवानों को एनपीएस प्रणाली के अंतर्गत लाया गया है। सेवानिवृत्त पर कर्मचारी और अर्ध सैनिक बलों के जवानों को पुरानी पेंशन स्कीम के अनुसार परिभाषित पेंशन नहीं मिलेगी। उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों को इस अपार दुख की घड़ी में वेदना सहन करने की शक्ति प्रदान करने लिए भगवान से प्रार्थना की।
इस अवसर पर महासंघ के पूर्व उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव, जिला प्रधान शिव कुमार, सचिव सुरेंद्र सिंह, चेयरमैन धर्मबीर सिंह, सत्यबीर, अभेसिंह, सचिव रमेश, महाबीर, यादराम, नवीन कुमार, धर्मपाल, रामकिशन, माडुराम, मैनपाल, यूनिट प्रधान सत्यवान, हनुमान, दरियाव सिंह जेई आईबी सहित महासंघ के सदस्य उपस्थित रहे।