फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय 51वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ

विज्ञापन
विज्ञापन
51वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

फोटो संख्या:36 और 37
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय, महेंद्रगढ़ के क्रीड़ा स्थल पर दो दिवसीय 51वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत महाविद्यालय के उप-प्राचार्य बस्तीराम यादव ने की। प्राचार्य डॉ. एलएन शर्मा ने मुख्य अतिथि बस्तीराम यादव का स्वागत किया।
विज्ञापन

बस्तीराम यादव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं को खेलों के माध्यम से न केवल अपना शरीर अपितु अपना कैरियर भी संवारने का संदेश दिया। वीरवार को संपन्न हुई स्पर्धाओं में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में रेणुका प्रथम, रेखा द्वितीय, ममता तृतीय, 800 मी. महिलाओं की दौड़ में सरिता प्रथम, अन्नू द्वितीय, वर्जनता तृतीय, महिलाओं के लिए लंबी कूद में रेणुका प्रथम, नेहा द्वितीय, सरिता तृतीय, महिलाओं की ऊंची कूद में ममता प्रथम, सरिता रेणुका द्वितीय और अन्नू तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में लंबी कूद में नवीन प्रथम, मनोज द्वितीय, राहुल तृतीय, पुरुषों की ऊंची कूद में नवीन प्रथम, जितेंद्र द्वितीय, राहुल तृतीय पुरुषों की चक्का फेंक में इंद्रजीत प्रथम, अंकित द्वितीय और पंकज तृतीय स्थान पर रहें। मंच संचालन डॉ. बलजीत सिंह, सहायक प्रोफेसर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें