फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह गान प्रतियोगिता में इंटरनेशनल प्रेजीडेंसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम जिले में प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिला बाल कल्याण परिषद नारनौल की ओर से आयोजित समूह गान प्रतियोगिता में इंटरनेशनल प्रेजीडेंसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस समूह में विद्यालय की अनुप्रिया, नम्रता, मनीषा, मुस्कान, प्राची, तान्या, दिव्या, कल्पना और अंजू ने भाग लिया। प्रधानाचार्य सविता यादव ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का महत्व बताते हुए सभी बच्चों को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। जिला बाल कल्याण परिषद की तरफ से 14 नवंबर बाल दिवस के दिन इन सभी प्रतियोगिताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर धर्मेंद्र यादव ने बच्चों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें