सेवानिवृत्ति होने पर किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में कार्यरत हेड क्लर्क ओमप्रकाश सैनी के सेवानिवृत्त होने पर वीरवार को स्टाफ सदस्यों और ग्रामीणों ने सम्मानित किया।
लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं एवं पगड़ी पहनाकर महाविद्यालय से विदा किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. गजराज यादव ने उनके कार्यकाल की सराहना की तथा उन्हें प्रबंधन के कार्यों में निपुण व्यक्तित्व का धनी बताया। इस मौके पर डा. दीपक डुल, डा. दिलीप सिंह, डा. अजय थाकन, डा. विजय दीप गौड़, डा. हरिओम, पूर्व डीएसपी रामौतार यादव, इंस्पेक्टर सुमेर सिंह, पंच कर्णसिंह व बिल्लू बोहरा आदि मौजूद थे।