फोटो 13जिला महामंत्री व मनोनीत पार्षद का स्वागत करते पार्टी के कार्यकर्ता। स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री किशन बोहरा व जिला कार्यालय मंत्री तथा मनोनीत पार्षद संजय अमन को बनाए जाने पर गौरव मार्केट के सदस्यों ने पगड़ी और माला पहनाकर स्वागत किया।
इसमें मुख्य रूप से सैनी सभा के प्रधान बिशन सैनी, उप प्रधान रोहतास सैनी, महासचिव निहाल सैनी, कैलाश सैनी युवा नेता, सुशील चौटाला, बलवीर सैनी, संजय सैनी, राकेश सैनी, शिव दत्त, राजकुमार जांगिड़, रंजीत, अभय और गौरव मार्केट के सभी व्यापारी आदि उपस्थित थे।
इस दौरान किशन बोहरा जिला महामंत्री भाजपा एवं संजय अमन जिला कार्यालय मंत्री एवं मनोनीत नगर पार्षद ने सबका धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।