फोटो संख्या:52- कनीना के शिवलाल धर्मशाला में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में रोगियों की जा
कनीना। सेवा भारती शाखा कनीना के तत्वावधान में रेवाड़ी के सौजन्य से रविवार को कनीना मंडी स्थित लाला शिवलाल धर्मशाला में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगा।
अध्यक्षता शिवकुमार अग्रवाल ने की। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष वर्मा, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अनिल शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा यादव, डॉ. दीपक भारद्वाज, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीता यादव तथा हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवकुमार गोयल, सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्ष व डॉ. जय श्री ने रोगियों की जांच कर परामर्श दिया।
130 रोगियों का जांच कर उपचार किया गया। निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। पूर्व पार्षद रोशनलाल गोयल ने नए भवन निर्माण के लिए संस्था को एक लाख रुपये की देने की घोषणा की। इस अवसर पर रिटायर्ड फार्मासिस्ट डॉ. वेद प्रकाश शर्मा, नरेश शर्मा, श्याम सुंदर बंसल, राकेश कुमार सिंगला, अमित सिंगला, दिनेश जांगड़ा, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।