फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 11 नए संक्रमित मिले, ठीक होने पर पांच को किया डिस्टार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में रविवार को 11 नये संक्रमित मिले तो 5 मरीज ठीक भी हुए, लेकिन लोगों की लापरवाही अब भी जारी है। अगर प्रशासन की तरफ से समय पर सख्ती नहीं की गई तो आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और अधिक बढ़ेगा।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिला में रविवार को 11 नये कोरोना संक्रमित पाए गए। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 21740 हो गई है। रविवार को ठीक होने पर पांच मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। इस प्रकार जिले में कुल 21546 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक 155 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 39 केस एक्टिव हैं। जिले में 9 जनवरी तक 242431 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है, जिसमें से 112150 लोगों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना के लिए अब तक जिले से 482765 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1546 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
रविवार को अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में एक, सतनाली में एक, गढ़ी में एक, झाड़ली में एक, कोथल कलां में एक, मोहनपुर में एक, सिहोर में एक, मोहल्ला चौक लाला वाला कुआं महेंद्रगढ़ में एक, बुचोली रोड महेंद्रगढ़ में एक छाजूपुरम कॉलोनी महेंद्रगढ़ में एक, खरखड़ा बॉस महेंद्रगढ़ में एक कोरोना संक्रमित केस आया। इनमें अधिकतर मामले महेंद्रगढ़ व कनीना क्षेत्र से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें