फोटाे संख्या:66- 11 हट्टा बाजार में पक्के अतिक्रमण तोड़ने के बाद पड़ा मलबा--संवाद
- फोटो : शहर के शुक्रवारी बाजार में बकरों की खरीदारी करते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के मुख्य मार्ग 11 हट्टा बाजार से नपा की ओर से करीब 300 दुकानों के सामने से बनी पक्की सीढ़ी, चबूतरे, टिनशेड हटाए गए हैं।
वहीं तीन दिनों से मलबा हटाने के काम में तेजी नहीं लाने से दुकानदारों के साथ-साथ आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। नगरपालिका की ओर से डेढ़ किलोमीटर लंबे इस सड़क पर कॉलेज मोड से परशुराम चौक तक अतिक्रमण तो हटा दिया, लेकिन मलबा मलबा धीमी गति से उठाया जा रहा है।
दुकानों के सामने नपा द्वारा तोड़े गए चबूतरों, टिनशेड और सीढि़यों का मलबा बिखरा पड़ा है। इसके कारण दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि मंगलवार को अतिक्रमण हटाना शुरू किया था, लेकिन इस मलबे को हाथों हाथ नहीं उठाया जा रहा है।
वहीं नगर पालिका सचिव अनिल कुमार का कहना है कि कॉलेज रोड से मोहल्ला सैनीपुरा स्थित सैनी स्कूल तक मलबा उठा लिया गया है। शीघ्र ही बाकी बचे मलबे का उठा उठाया जाएगा। वहीं मंगलवार को परशुराम चौक से मसानी चौक तक के अतिक्रमण को हटाया जाएगा।