फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में गणेश महोत्सव की धूम, कहीं निकाली गई झांकी तो कहीं भजनों ने मनाया गणपति को

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में गणेश महोत्सव की धूम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर की पुस्तक गली सत्यनारायण मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव के छठे दिन बुधवार रात हुई गणेश की आरती में मुख्य यजमान कृष्ण अवतार ने परिवार सहित शिरकत की। आरती के बाद जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम पं. क्रांति निर्मल शास्त्री ने मुख्य अतिथि देवेश गुप्ता से पूजा-अर्चना करवा कर बाबा की ज्योति प्रज्वलित करवाई। पूजन के बाद गायक कुक्की राजस्थानी ने गणेश वंदना से भजनों का शुभारंभ किया। इसके बाद दिल्ली से आए उमंग शर्मा व संजय ने देर रात अपने भजनों के माध्यम से बाबा का गुणगान किया। मंडल प्रधान सुनील पाटिल ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान दो सितंबर को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ रैली का आयोजन किया जाएगा और तीन सितंबर को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। चार सितंबर को मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर चेतवाली कुई पर चल रहे गणेश महोत्सव में बुधवार रात सुंदर-सुंदर झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इस मौके मंडल के सदस्य नितिन सोनी ने बताया कि गणेश महोत्सव को लेकर एक सितंबर को पुरानी कचहरी मैदान में गणेश जी विशाल जागरण होगा। उन्होंने बताया कि जागरण में मशहूर सूफी गायक हमसर हायत निजामी सहित बाहर से अनेक गायक गणेश जी की महिमा का गुणगान करेंगे। इसके अलावा शहर के पुरानी सराय, नलापुर सिल्ली वाले गणेशजी, मोडावाला मंदिर तथा मोहल्ला रावका में गणेश महोत्सव के दौरान गणेश जी की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें