फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईडी के पूर्व चीफ अनिल राव के 101 वर्षीय पिता का निधन

विज्ञापन
गांव डुलाना में राव सोहनलाल के निधन पर उनके परिजनों को सांत्वना देते हुए महेंद्रगढ़ विधायक राव द - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा पुलिस के एडीजीपी और सीआईडी के पूर्व प्रमुख रहे अनिल राव के पिता डॉ. सोहनलाल का सोमवार सुबह गांव डुलाना में निधन हो गया। वह 101 वर्ष के थे। डॉ. सोहनलाल का गांव के ही श्मशान घाट में शाम चार बजे अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में विधायक राव दान सिंह, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य शामिल हुए।
विज्ञापन

डॉ. सोहनलाल अपने बड़े बेटे सुजान के पास गांव में ही रहते थे। पिछले कुछ दिनों से चलने फिरने में दिक्कत थी। डॉ. सोहन लाल की अंतिम यात्रा में आरपीएस के संस्थापक निदेशक एडवोकेट ओपी यादव, सूरज के निदेशक जगदीश प्रसाद, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सत्यवीर झुकिया, नगर पालिका महेंद्रगढ़ के पूर्व चेयरमैन भगत सिंह, शिव रतन मेहता सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। वह अपने पीछे पांच बेटे, एक बेटी, पोते-पोतियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े बेटे सुजान लहरोदा में पेट्रोल पंप चलाते हैं। दूसरे बेटे राजकुमार चंडीगढ़ के डीसी के पद से रिटायर हो चुके हैं। तीसरे बेटे सुरेंद्र राव एनडीएमसी में निदेशक के पद से सेवानिवृत हो चुके हैं। चौथे बेटे देवेंद्र राव फोरेस्ट विभाग में डीएफओ के पद से रिटायर हो चुके हैं। पांचवें बेटे अनिल राव सीआईडी चीफ के पद से रिटायर हो चुके हैं। प्रदेश सरकार ने उनको सीएम विंडो का ओवरऑल इंचार्ज तथा पब्लिक सेफ्टी ऐंड ग्रीवांस का एडवाइजर नियुक्त किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें