फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय का छात्र देगा गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति को सलामी

विज्ञापन
श्री गोशाला धोलपोश आश्रम महेंद्रगढ़ में गायों को सवामणी लगाते हुए गोभक्त। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हकेंविवि के विद्यार्थी हेमंत का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंविवि) के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दिनेश चहल ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेना हर स्वयंसेवक का सपना होता है। अंतिम परेड में हिस्सा लेने के लिए लगभग तीन महीने की लंबी चयन परीक्षा से गुजराना होता है। जिसके तहत स्वयंसेवक को परेड, शारीरिक कौशल, सांस्कृतिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है।
विज्ञापन

इन सभी प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद हकेंविवि के विद्यार्थी हेमंत का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने हेमंत के चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हेमंत ने एनएसएस इकाई के साथ-साथ विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। हेमंत के इस चयन से अन्य स्वयंसेवकों को भी जीवन मे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। बता दें कि विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग के छात्र हेमंत ने बारहवीं तक की पढ़ाई राजकीय माडल संस्कृति विद्यालय महेंद्रगढ़ से की। इसके बाद हकेंविवि में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान एनएसएस से जुड़े। डॉ. दिनेश चहल ने बताया कि हेमंत का चयन राज्य स्तरीय, प्री आर डी के दो चरणों को पास करने के बाद हुआ है। हरियाणा प्रांत से 4 स्वयंसेवक का चयन हुआ। अब देशभर से चुने गए 200 स्वयंसेवक आगामी गणतंत्र दिवस समारोह हेतु दिल्ली में 1 जनवरी से 25 जनवरी तक प्रशिक्षण लेंगे और 26 जनवरी को राष्ट्रपति को राजपथ से सलामी देंगे।
हेमंत ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों का आशीर्वाद, दोस्तों के सहयोग, कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ के मार्गदर्शन को दिया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दिनेश चहल, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. दिनेश गुप्ता, उप छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. मोनिका, डॉ. आनंद शर्मा ने भी हेमंत को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें