फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गोचर भूमि में सहजन के 10 हजार बीज रोपे, संपूर्णा चारे के 200 पौधे लगाए

विज्ञापन
फोटो संख्या:80- श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में बीजारोपण करते गोसेवक --स्रोत गोशाला
विज्ञापन
कनीना। श्रीकृष्ण गोशाला में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने व गोवंश के बेहतर पोषण के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। गोशाला के सक्रिय सदस्य देवेंद्र के नेतृत्व में गोशाला को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया जिसके तहत गोचर भूमि में सहजन (मोरिंगा) के लगभग 10 हजार बीजों का बीजारोपण किया गया।
विज्ञापन

देवेंद्र ने बताया कि सहजन के बीज विशेष रूप से केरल से मंगवाए गए हैं। गो भक्तों और समर्थकों के सहयोग से इन बीजों को उपचारित कर एक-एक फीट की दूरी पर लगाया गया है। ये बीज 5 से 7 दिनों में अंकुरित हो जाएंगे व जब पौधे लगभग 5 फीट ऊंचे हो जाएंगे तो उन्हें काटकर गोवंश को चारे के रूप में दिया जाएगा।
सहजन का चारा अत्यंत पौष्टिक और औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। इसके साथ ही बुलंदशहर के कृषक एवं राष्ट्रपति अवाॅर्ड से सम्मानित पद्मश्री भारत भूषण त्यागी से प्राप्त संपूर्णा बहुवर्षीय चारे के लगभग 200 पौधे भी गोशाला परिसर में लगाए गए।
विज्ञापन

मोलड़नाथ सत्संग मंडल कनीना की ओर से गोशाला को 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मुकेश नंबरदार ने अपने पुत्र के जन्मदिवस पर गोशाला को 2100 रुपये का सहयोग देकर गोसेवा की भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम में गोशाला के प्रधान भगत सिंह यादव, यश कनीनवाल, रामपाल, रवींद्र बंसल, बाबू दिलावर सिंह, होशियार सिंह सत्संगी, बलवान सिंह आर्य, मुकेश नंबरदार, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें