फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली से महेंद्रगढ़ तक 10 किलोमीटर सड़क सात साल से बदहाल

Mon, 18 Nov 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। खंड के गांवों से होते हुए सतनाली से महेंद्रगढ़ तक आवागमन करने वाले सात साल से 10 किलोमीटर लंबे बदहाल सड़क के कारण 6 गांवों की 30 हजार की आबादी परेशान है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की आरे से कई बार अधिकारियों से लेकर प्रशासन तक गुहार लगाई, लेकिन हालात सुधरने की बजाए बिगड़ते गए। डिगरोता पूर्व सरपंच महिपाल सिंह ने बताया कि इस मार्ग को लेकर 26 मई को सतनाली में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। वर्ष 2015 के बाद से साल दर साल गांव से गुजरने वाली यह सड़क बदहाल होती गई, लेकिन जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया।
छह गांवों की 30 हजार की आबादी को सतनाली से महेंद्रगढ़ पहुंचने के लिए इसी सड़क से आवागमन करना पड़ रहा है। सतनाली से गांव बीर सिंह बास, नांवां, मंडियाली, डिगरोता, नांगल माला व मांडोला के ग्रामीण परेशान है। सात वर्ष पहले सतनाली से बीर सिंह बास से इन गांवों में होते हुए सड़क का निर्माण किया था। इसके बीच नांगल माला से मंडियाली तक तीन किलोमीटर सड़क पर सात वर्ष पूर्व 1.96 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। निर्माण के सात साल जिम्मेदारों ने इस पर पैचवर्क भी नहीं किया।
विज्ञापन

वर्जन
क्षेत्र की आबादी को बदहाल सड़क से आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की ओर से बार-बार सड़क की दशा सुधार की मांग उठाई जा चुकी है।- डॉ. अभिषेक शर्मा, डिगरोता

छह गांवों की 30 हजार की आबादी का यह मुख्य रास्ता है। यह मार्ग गांवों को सतनाली खंड से जोड़ता है। प्रतिदिन तीन हजार वाहन यहां से गुजरते है। बदहाल के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।- संजय, नांवां

वर्जन...
नांगल माला से मंडियाली रोड के निर्माण के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। 15 से 20 दिनों में काम शुरू करवा दिया जाएगा। नांवां से मंडियाली रोड पर पैचवर्क कर दिया गया। सतनाली से महेंद्रगढ़ वाया नावां मंडियाली मार्ग के निर्माण को लेकर डिमांड उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।- कृष्ण कुमार यादव, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें