फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में सस्ता मकान चाहिए तो पढ़ें ये खबर

Fri, 18 Oct 2013 01:58 AM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में डेढ़ लाख सस्ते मकान मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एसएस ढिल्लों ने वीरवार को समीक्षा की।
विज्ञापन


चालू वित्तीय वर्ष में हाउसिंग बोर्ड 30,000 मकान, विकास एवं पंचायत विभाग और हुडा 10-10 हजार मकान, शहरी स्थानीय निकाय विभाग और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग 50-50 हजार मकान बनाएगा।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. केके खंडेलवाल, विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव रामनिवास, निकाय विभाग के प्रधान सचिव पी. राघवेंद्र राव, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के प्रधान सचिव टीसी गुप्ता, महानिदेशक अनुराग रस्तोगी, निकाय विभाग के निदेशक विकास गुप्ता, हाउसिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक आरएस खरब, हुडा प्रशासक मुख्यालय शरणदीप कौर बराड़ उपस्थित थे।
विज्ञापन


रामनिवास ने कहा कि दो साल में डेढ़ लाख मकान बनकर तैयार हो जाएंगे। खरब ने बताया कि गत जनवरी से अब तक 3540 फ्लैट बन चुके हैं। इस समय 15095 मकान बन रहे हैं। इसके अलावा 10,215 फ्लैटों का पंजीकरण चल रहा है। उनका निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।

टीसी गुप्ता ने बताया कि 172.27 एकड़ भूमि हुडा ने हिसार, फतेहाबाद, अगरोहा, करनाल, चीका, चरखी दादरी, सफीदों में हाउसिंग बोर्ड को दी है। अगले सप्ताह तक बोर्ड को हिसार, फतेहाबाद, अगरोहा और चीका में भूमि पर कब्जा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस पर बोर्ड की ओर से हुडा फ्लैट बनाएगा। रस्तोगी ने बताया कि बीपीएल परिवारों के लिए 8419 प्लाटों का कब्जा आवास बोर्ड को दे दिया गया है। खरब ने बताया कि 6300 मकानों का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

विकास एवं पंचायत विभाग ने 3747 मकानों का निर्माण शुरू कर दिया है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने आवास बोर्ड को 2350 प्लाटों का कब्जा सौंप दिया गया है।

 डॉ. केके खंडेलवाल ने निर्देश दिए कि सरकार द्वारा दिए लक्ष्य को हासिल करने के प्रयास करें। कोई रुकावट हो तो फौरन बताएं ताकि उसे दूर किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें