फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में युवा कार्यकर्ता भी सीएम से पीएम तक बन सकता है : धनखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें युवा कार्यकर्ता भी सीएम व पीएम बन सकता है। पार्टी में बिना किसी गॉडफादर के मेहनती कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के पद तक पहुंच सकता है। पार्टी में ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जबकि विपक्षी पार्टी में परिवारवाद हमेशा हावी रहा है।
विज्ञापन

यह विचार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओेमप्रकाश धनखड़ ने व्यक्त किए। वे वीरवार को सेक्टर दो में युवा मोर्चा की ओर से आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यालय का उद्घाटन भी किया। उनके साथ प्रदेश प्रभारी विप्लव देव व युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा ने भी मुख्य तौर पर सभा को संबोधित किया। प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सत्ता में रहते इस पार्टी ने देश को पीछे धकेलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती तो करतारपुर साहिब आज भारत में होता। शहीद भक्त सिंह का गांव शुरू में ही हमारे देश में होता। देश के लिए बलिदान देने वाले रणबांकुरों को पूरा मान-सम्मान मिल पाता। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन को मजबूत बनाने व मिशन 2024 के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।

बॉक्स
...हर कोई देखे द केरला स्टोरी

ओपी धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही हर सच्चाई को छिपाने का काम किया है। यहां तक कि श्रीराम मंदिर निर्माण की आलोचना की जा रही है और छिपकर पूजा भी करते हैं। ऐसे ही देश के कुछ राज्यों की वास्तविकता को दर्शाने वाली फिल्म का भी विरोध किया जा रहा है जबकि द केरला स्टोरी फिल्म हर किसी को देखनी चाहिए, ताकि सच्चाई से हर कोई अवगत हो सके।
विज्ञापन


बॉक्स

संगठन को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होंगे प्रवास कार्यक्रम
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत करने में प्रवास कार्यक्रम सहायक सिद्ध होंगे। इस प्रवास कार्यक्रमों का पहला पड़ाव 12 और 13 मई को कैथल जिला की चारों विधानसभाओं में होगा। इतना ही नहीं आने वाले समय में जिलास्तर पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं सासंद विप्लब देव के भी प्रवास कार्यक्रम होंगे। इस प्रकार प्रदेश प्रभारी 22 जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करके सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक प्रवास किया जाएगा। प्रवास के दौरान हर विधानसभा में दो-दो बैठकें होंगी और प्रमुख व्यक्तियों के अलावा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी व्यक्तिगत संपर्क किया जाएगा। विधानसभा स्तर पर होने वाली इन बैठकों में त्रिदेव और उससे ऊपर के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं प्रदेश प्रभारी सभी जिलों में पार्टी के प्रमुख लोगों से बैठक करेंगे और संगठन को मजबूत करके मिशन-2024 को सफल करने की योजना बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें