फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आकाश नगर के नजदीक वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 29 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अंबाला में दोस्त से मिलकर अपने गांव लौट रहा था। मृतक की शिनाख्त मनोज कुमार निवासी यूनिसपुर जिला करनाल के रूप में हुई। मनोज कुमार फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। गत सप्ताह ही मनोज की शादी हुई थी। राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मनोज कुमार 21 अप्रैल को अंबाला में अपने किसी बीमार दोस्त से मिलने गया था। अगली शाम को वह अंबाला से ट्रेन से जरिए घर लौट रहा था। ट्रेन से वह कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर उतर गया था। यहां वह बस पकड़ने के लिए पैदल ही आकाश नगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह वंदे भारत ट्रेन की चपेट आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची तथा जेब से मिले मोबाइल से शव की शिनाख्त हुई।


18 अप्रैल को हुई थी शादी
सुमित ने बताया कि गत सप्ताह 18 अप्रैल को उसके बड़े भाई मनोज की शादी हुई थी। अभी उसके हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी। घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों और उसकी नई-नवेली दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
जांच अधिकारी एसआई कमल कुमार ने बताया कि भाई सुमित और चाचा रघबीर ने मनोज के शव की शिनाख्त की है। उसकी जेब से मिले मोबाइल के जरिए परिजनों से संपर्क किया गया था। पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें