फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंबाला रोड पर ड्रेन पुल के नजदीक बाइक की साइड लगने दूसरी बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चाचा जख्मी हो गया। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त रोहित 18 निवासी सरस्वती खेड़ा कॉलोनी के रूप में हुई।
विज्ञापन

थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में बिंद्र निवासी सरस्वती खेड़ा कॉलोनी ने बताया कि वह अंबाला रोड पर कबाड़ी की दुकान करने वाले नरेश कुमार के पास काम करता है। शाम करीब साढ़े छह बजे वह नरेश कुमार की बाइक लेकर अपने भतीजे रोहित के साथ शहर में किसी काम के लिए जा रहा था। रोहित उसके पीछे बैठा हुआ था। जैसे ही वह लोग अंबाला-पिहोवा रोड पर ड्रेन पुल के पास पहुंचे तो सामने से आए बाइक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रोहित का सिर सड़क के साथ में पड़े ब्लाॅक में जा लगा और उसे भी कई जगह चोट आई। उसने रोहित को इलाज के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया, मगर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। रोहित ने पीजीआई चंडीगढ़ जाते हुए टिकरी गांव के पास दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें