फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर लगने से युवक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। जीटी रोड पर गांव धंतौड़ी के समीप सुबह की सैर करके घरलौट रहे व्यक्ति की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त श्याम लाल (33) वासी धंतौड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
थाना शाहाबाद में की दी शिकायत में सोनू वासी धंतौड़ी ने कहा कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह अपने बड़े भाई श्यामलाल के साथ सैर करने के लिए सड़क पर आया था। सैर करने के बाद दोनों सर्विस रोड से अपने घर की तरफ जा रहे थे। उसका भाई अपनी साइड में चल रहा था। वह भी अपने भाई के पीछे-पीछे अपनी साइड में चल रहा था। सर्विस रोड पर गुरुद्वारा के पास पीछे से तेज रफ्तार से आए बाइक सवार ने सीधी टक्कर उसके भाई को मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने से उसका भाई उछल कर सड़क पर गिर गया। सड़क से सिर टकराने पर उसे गंभीर चोटें आ गई। उसने तुरंत दौड़कर अपने भाई को संभाला। वह अपने भाई को सड़क से उठाकर पुल के नीचे साइड में ले गया।राहगीरों मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। वह एंबुलेंस में भाई को शाहाबाद सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर मामला दर्ज किया और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें