कुरुक्षेत्र। रेलवे जंक्शन पर मालवा एक्सप्रेस की चपेट में आए युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंट के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
राजकीय रेलवे पुलिस के उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि स्टेशन पर मालवा एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। राजकीय रेलवे पुलिस ने उसे उपचार के लिए लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की आयु 30 वर्ष के करीब है, गोल चेहरा, सांवला रंग, कद पांच फीट आठ इंच है। उसने काली जैकेट, नीली जर्सी, चेकदार कमीज, पीली मटियाली पैंट व काले जूते पहने हुए थे। उपनिरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने 72 घंटे के लिए शव को शिनाख्त के लिए रखवाया है।