फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय राजमार्ग- 44 पर पिपली चिड़ियाघर के सामने 31 दिसंबर को एक अज्ञात व्यक्ति की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद थाना सदर थानेसर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर रविवार को अंतिम संस्कार करवा दिया।
विज्ञापन

यारा गांव निवासी अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह चिड़ियाघर से निकलकर जीटी रोड पर लोहे के पुल के पास पहुंचा था। तभी पिपली बस अड्डे की ओर से आ रही काले रंग की तेज रफ्तार कार ने शाहाबाद की दिशा में सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति को कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गई। अजय ने अन्य लोगों की मदद से घायल को लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। मौत के बाद शव को अस्पताल के शवगृह में रखा गया था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और वाहन की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें