कुरुक्षेत्र। प्लेयर ऑफ द मैच सिद्धार्थ ट्रॉफी दिखाते हुए। संवाद
कुरुक्षेत्र। अंडर-14 चार मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी ने गुरुग्राम की टीम को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हराया। मैच के अंतिम ओवर तक चले संघर्ष ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। यह मुकाबले क्रिकेट अकादमी कुरुक्षेत्र में आयोजित किए जा रहे हैं।
पहले बल्लेबाजी करते हुए महेश क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। गुरुग्राम के बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए स्कोर खड़ा किया, लेकिन कुरुक्षेत्र के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए लगातार दबाव बनाए रखा। 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी की शुरुआत संतुलित रही, लेकिन बीच के ओवरों में विकेट गिरने से मैच बराबरी पर आ गया। इसके बावजूद घरेलू टीम ने धैर्य नहीं खोया और आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल कर 172/9 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया।
कुरुक्षेत्र की जीत के नायक सिद्धार्थ रहे। उन्होंने बल्लेबाजी में नाबाद 26 रन बनाए और गेंदबाजी में तीन विकेट झटककर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इस जीत के साथ कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी ने चार मैचों की सीरीज में बढ़त बना ली है। कोच नवीन और दिनेश ने विजेताओं को प्रोत्साहित किया और आगामी मुकाबलों में भी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की।