फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू की लाइब्रेरी में सिक्योरिटी गार्ड से भिड़ा युवक, छात्रों से भी हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू की जवाहर लाल नेहरू सेंट्रल लाइब्रेरी में बिना आईडी कार्ड प्रवेश करने से रोकने पर एक युवक की सिक्योरिटी गार्ड से हाथापाई हो गई। युवक के पास आईडी कार्ड नहीं था। गार्ड ने उसे रोक दिया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन

युवक के साथ गार्ड की हाथापाई होते देख पास खड़े छात्र बीच-बचाव के लिए पहुंचे लेकिन युवक की छात्रों के साथ भी हाथापाई हो गई। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय की सिक्योरिटी मौके पर पहुंची और युवक को सीएसओ डॉ. आनंद के पास ले जाया गया। युवक गांव पाई का रहने वाला बताया गया। इसके बाद युवक को थर्ड गेट पुलिस चौकी ले जाया गया और उसके खिलाफ शिकायत दी गई। माैके पर पहुंचे माता पिता ने उसकी दवाइयां दिखाते हुए बताया कि वह मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है। परिवार की ओर से विश्वविद्यालय के नाम लिखित माफीनामा दिया गया। इसके बाद विवि की ओर से पुलिस से उसे छोड़ने का आग्रह किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें