फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवक पर हमला, 10 हजार रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आठ युवकों ने बीड़ी का बंडल लेने आए युवक से मारपीट करके 10 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों ने उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर तीन युवकों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी आशीष कुमार ने थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में बताया कि रविवार-सोमवार की रात करीब 12 बजे बजे वह अपनी बाइक पर पुराने बस अड्डे के पास चाय की दुकान पर बीड़ी का बंडल लेने आया था। इस दौरान वहां पर चार युवक आए और उससे गाली-गलौज करने लगे। कुछ देर बाद आठ युवक और आ गए और उस पर लाठी-डंछ से हमला कर दिया। आरोपी उसकी जेब से करीब 10 हजार रुपये छीनकर और उसकी बाइक तोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी नंदू सारसा, मुल्ले और बच्ची को नामजद करते हुए अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें