फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पीजीआई चंडीगढ़ जाने के लिए विशेष बस शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र सेवा मंडल की ओर से पीजीआई चंडीगढ़ ओपीडी जाने के लिए विशेष बस शुरू की गई है। ये बस सुबह पांच बजे बिरला मंदिर के सामने से सामान्य मरीजों को लेकर पीजीआई चंडीगढ़ लेकर जाएगी और पीजीआई चंडीगढ़ न्यू ओपीडी से इस बस की वापसी का समय सायं 4:00 बजे निर्धारित किया गया है । बस सेवा का शुभारंभ सोमवार को राजकीय संस्कृति मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कल सायं देर तक चले कार्यक्रम में वाहन पूजन के साथ किया गया । केशव सदन में आयोजित भव्य समारोह में निर्माणाधीन अक्षरधाम मंदिर के मठाधीश स्वामी ज्ञान मंगल दास ने वाहन पूजन किया । वहीं मुख्य अतिथि के रूप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा की धर्मपत्नी डॉ ममता सचदेवा ने शिरकत की और कई संस्थाओं को समाजसेवा में योगदान के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन

संस्था के प्रमुख कार्यकारिणी सदस्य प्रेम अनेजा ने बताया कि ये बस प्रत्येक बुधवार प्रात: 5:00 बजे बिरला मंदिर के सामने से चलकर 5:15 बजे मोहन नगर चौक और 5:30 बजे गीता द्वार पिपली से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी । ये बस सेवा सामान्य रोगियों के लिए है, गंभीर रोगियों के लिए नहीं । पीजीआई चंडीगढ़ में ओपीडी में इलाज के लिए जाने वाला कोई भी मरीज अपने आधार कार्ड के साथ मात्र 50 की सहयोग राशि देकर सहित निम्न में से किसी एक स्थान पर निर्धारित फार्म भरकर अपनी बुकिंग करवा सकता है । इस दौरान शिव शक्ति कीर्तन मंडली गांधीनगर, सरस्वती कीर्तन मंडली मॉडल टाउन, शिव शक्ति मंदिर मंडली आजाद नगर, श्री खाटू श्याम संकीर्तन मंडली कुरुक्षेत्र, भद्रकाली संकीर्तन मंडली देवीदास पुरा, काली माता मंदिर मंडली सुंदरपुर, मां महाकाली संकीर्तन मंडली काली कमली, श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर संकीर्तन मंडली थानेसर सहित कई अन्य मंडलियों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला कार्यवाह संजय कौशिक, धीरज गुलाटी, रवि प्रकाश शर्मा, आशीष सभ्रवाल, गुलशन ग्रोवर, रेणु खुग्गर, राजेश अरोड़ा, कुलजीत सिंह डॉ मदन खन्ना, अनिल मदान, विनोद सिंगला आदि मौजूद रहे।
इन संस्थाओं को किया सम्मानित
संस्था की ओर से जिन्हें सम्मानित किया गया। उनमें विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, वी विद यू फाउंडेशन, सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट, श्री स्थाणु सेवा मंडल, चेतना, संस्कार भारती, श्री अद्वैत स्वरूप आश्रम ट्रस्ट, भारतीय योग संस्थान, पतंजलि योग समिति, फिनिक्स क्लब, सतयुग दर्शन ट्रस्ट, श्री रामचंद मिशन (हार्टफुलनेस), खुखरैन सभा, धीरज गुलाटी, रेनू खुग्गर, सक्षम सैनिक, यूथ ब्लड डोनर ऑर्गेनाइजेशन, पूर्व छात्र परिषद् (विद्या भारती) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें