फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिहोवा चर्च जाने निकली युवती लापता

Wed, 22 Jul 2026 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गांव मलिकपुर से पिहोवा स्थित चर्च जाने के लिए घर से निकली 21 वर्षीय युवती लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मलिकपुर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी 19 जुलाई को पिहोवा स्थित चर्च जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह चर्च नहीं पहुंची। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और युवती का जल्द पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें