पत्नी को लेने के लिए ससुराल गए युवक की आग लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर पेट्रोल से आग लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक युवक की शनाख्त 24 वर्षीय लव शर्मा वासी इस्माईलाबाद के रूप में हुई है। लव टूर एंड ट्रैवल का काम था। लव की मौत से परिजन टूट चुके हैं तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
परिजनों की शिकायत पर चीका (कैथल) पुलिस ने पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। लव की मौत पर सामाजिक संगठन भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उसके बेटे लव शर्मा की शादी तीन साल पहले चीका की नैंसी के साथ हुई थी। छह अगस्त की रात को उसका बेटा अपनी पत्नी को लेने के लिए चीका गया था। रात के समय उन्हें सूचना मिली की लव को आग में बुरी तरह से जल गया है, जिस पटियाला के अस्पताल लेकर जा रहे हैं। गंभीर हालत को देखते हुए लव को पीजीआई रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। आरोप है कि ससुराल के लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से पेट्रोल आग लगाकर उसके बेटे की हत्या की है।
शिकायत पर चीका पुलिस ने ससुर विनोद शर्मा, पत्नी नैंसी शर्मा और साले की पत्नी डिंपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा पत्नी के कारण लंबे समय से परेशान था। जब पत्नी नैंसी मायके चली गई तो वह छह अगस्त को उसे लेने गया था, लेकिन ससुराल पक्ष ने उसकी एक न सुनी। उसी रात को लव शर्मा दोबारा से अपनी पत्नी को मनाने अपने ससुराल पहुंच गया था। बस उसके बाद उन्हें सूचना उसकी आग में बुरी तरह से जलने की सूचना मिली थी। उधर, मामले को लेकर ब्राह्मण समाज में रोष बना हुआ है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के उपप्रधान प्रहलाद भगत शर्मा और ग्रामीण ब्राह्मण सभा के प्रधान बलदेव शर्मा ने मामले की निष्पक्ष जांच करके आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग रखी है।