फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने के नाम पर युवक से 10 लाख रुपये ठगे

Sun, 15 Feb 2026 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शातिर ठग ने ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने के नाम पर जालखेड़ी गांव के एक युवक से 10 लाख रुपये ठग लिए। एजेंट युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने की जगह करीब एक माह तक मलेशिया, इंडोनेशिया व बाली आदी देशों में घुमाता रहा। बाद में जब युवक ने एजेंट को बकाया रुपये देने से मना कर दिया तो उन्होंने मारपीट कर किडनी बेचने तक धमकी दी। किसी तरह युवक एजेंटों के चंगुल से निकलकर वापस भारत लौटा।
विज्ञापन

जालखेड़ी गांव के निवासी बबलू शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे विवेक को उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहते थे। इसके लिए बाबैन बस अड्डा के नजदीक विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंट सुशील से बातचीत की। सुशील ने शुरू में 30 लाख रुपये मांगे आखिर में 22 लाख 75 हजार में सौदा तय हुआ। सारी रकम विवेक के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद देने की बात तय हुई।
आरोपी एजेंट ने विवेक के दस्तावेज व पासपोर्ट अपने पास रख लिया। नौ सितंबर को आरोपी ने एकदम बिना किसी आगामी सूचना के फोन करके हाथों हाथ विवेक को दिल्ली एयरपोर्ट भेजने की बात कही और टैक्सी तक उनके घर पर भेज दी। 10 सितंबर को आरोपी ने विवेक को दिल्ली से हैदराबाद भेजा, यहां से उसे बेंगलुरु भेज दिया। बेंगलुरु में चार दिन रखने के बाद मलेशिया भेजने के लिए 50 हजार रुपये की मांग करते हुए कहा कि उनके खाते की लिमिट पूरी हो गई है।
विज्ञापन


आरोपी एजेंट ने विवेक को छह दिन मलेशिया में रखा और इसके बाद अलग-अलग देशों में घुमाता रहा। कभी इंडोनेशिया तो कभी बाली। बाद में आरोपी ने उसे वापस मलेशिया भेज दिया व हर रोज झूठा आश्वासन देता रहा। कुछ समय बाद आरोपी ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। आरोपी के झूठ से तंग आकर बबलू ने अपने बेटे को भारत बुलाने की बात कही तो आरोपी ने और रुपये की डिमांड की। मना करने पर आरोपी ने विवेक के साथ मारपीट करने व उसकी किडनी बेचने की धमकी दी। विवेक किसी तरह 30 अक्टूबर को सुरक्षित भारत लौटा आया। इस दौरान आरोपी पीड़ित से 10 लाख रुपये हड़प चुका था और करीब दो लाख रुपये अलग से खर्च हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें