फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: होली खेलनी ए आज तेरे नाल वृंदावन रहन वालेया...भजन पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 15 Feb 2026 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण कृपा गोशाला सेवा समिति की ओर से होली के उपलक्ष्य में सेक्टर आठ हाऊसिंग बोर्ड में सतपाल राम एडवोकेट के निवास स्थान पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस दौरान होली खेलनी ए आज तेरे नाल वृंदावन रहन वालेया...जैसे भजनों पर श्रद्धालु जमकर नाचे। ठाकुर जी की आरती के साथ प्रभात फेरी संपन्न हुई।
विज्ञापन




समिति के प्रधान सुनील वत्स ने बताया कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद की प्रेरणा से नगर में स्थान-स्थान पर सात फरवरी से 21 फरवरी तक प्रभातफेरियां आयोजित की जा रही हैं। 25 फरवरी से तीन मार्च तक गोशाला परिसर में भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। सायं तीन से छह बजे तक प्रसिद्ध कथावाचक गोविंद मोद्गिल वृंदावन धाम वाले व्यासपीठ से भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे। चार मार्च को होली उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा और फूलों की होली खेली जाएगी। इस मौके पर सतपाल राम, शीला रानी, खुशी कुमारी, पारूल कुमारी, विजय सिंह सहित वेदपाल, नरेश कुमार, तरविंद्रजीत सिंह, गुरमेश सिंह, बलवान सिंह, शमशेर सिंह, संजीव जंगम, आर्यन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें