फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राज्य खेलों में योग प्रतियोगिता का आगाज

Tue, 04 Nov 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 27वें हरियाणा राज्य खेलों का शुभारंभ गुरुग्राम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को किया। खेल महाकुंभ के इसी क्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में योगासन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सोमवार शाम को किया गया। 13 साल बाद राज्य स्तरीय खेलों के आयोजन ने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह भर दिया है। प्रतियोगिता के माटी से मेडल तक थीम ने खिलाड़ियों के उत्साह को दोगुना कर दिया।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि भारत को विश्व स्तर पर अग्रणी बनाने की जिम्मेदारी आज के युवा खिलाड़ियों पर है। योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि मन और शरीर को जोड़ने की वैज्ञानिक प्रक्रिया है। इस मंच पर खिलाड़ी देश की नई खेल ऊर्जा को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष और योगासन भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य ने की। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य खेलों में पहली बार योगासन को एक आधिकारिक खेल के रूप में शामिल किया गया है, जो देश के ओलंपिक विजन की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योग गुरु स्वामी रामदेव की प्रेरणा को विशेष रूप से रेखांकित किया। डॉ. युद्धवीर, सचिव हरियाणा योगासन एसोसिएशन ने कहा कि यह मंच युवाओं को अनुशासन, संतुलन और मानसिक शक्ति के साथ जीवन में आगे बढ़ने का अवसर देता है।
विज्ञापन

70 खिलाड़ी दिखाएंगे योग कला का कमाल : कंपटीशन डायरेक्टर डॉ. कोमल कौशिक ने बताया कि 3 से 5 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 70 से अधिक खिलाड़ी योग कला का कमाल दिखाएंगे। सीनियर वर्ग में पारंपरिक योगासन, कलात्मक एकल, कलात्मक जोड़ी और तालबद्ध युगल जैसे चार इवेंट्स में खिलाड़ी अपनी योग दक्षता का प्रदर्शन करेंगे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी और पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें