संवाद न्यूज एजेंसी
बाबैन। गांव यारा में शुक्रवार को कुश्ती के मुकाबले कराए गए, जिनमें आसपास के क्षेत्रों से कई पहलवानों ने भाग लिया और एक दूसरे को पटखनी देकर अपनी ताकत का परिचय दिया। अंतिम मुकाबले में पहलवान नवनीत कल्याणा ने पहलवान रजत असंध को हराया ट्रॉफी अपने नाम की।
मुख्यातिथि समाजसेवी संदीप गर्ग ने विजेता को सम्मानित किया और पहलवानों को इसी प्रकार प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी ताकत का परिचय देने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता का आयोजन पहलवान श्याम सुंदर की ओर से कराया गया। समाजसेवी गर्ग ने कहा कि गांवों में लगने होने वाले कुश्ती मुकाबले हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। आज के समय में कुश्ती को अंतररष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजनों से जहां लोगों में आपसी भाई-चारा पनपता है, वहीं प्राचीन संस्कृति को जीवित रखने की प्रेरणा भी मिलती है।
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आज के आधुनिक युग में नशे जैसी बुराइयां त्यागकर खेलों की तरफ ध्यान दें। इस दंगल में पहलवान विक्रांत धनौरा ने पहलवान कृष्ण को हराया, पहलवान नवनीत कल्याणा ने पहलवान रजत असंध को हराया, पहलवान अशोक ने पहलवान विक्की को हराया। इस मौके पर सतबीर, मांगे राम, नरेश, सुखजीत विर्क, मनीष शर्मा, राजीव शर्मा, पंकज शर्मा, जंगशेर, साधुराम, गुरविंद्र सिंह व लाभ सिंह मौजूद रहे।