फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्रिय रहकर पंचपदी को विद्यालय स्तर तक ले जाएं कार्यकर्ता : डी रामकृष्ण राव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री राव विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संस्कृति शिक्षा संस्थान में आयोजित पांच दिवसीय पंचपदी अधिगम पद्धति स्रोत व्यक्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका समापन मंगलवार को हुआ।
विज्ञापन

डी रामकृष्ण राव ने कहा कि मौन के पीछे की ध्वनि पढ़ना, अज्ञानता के पीछे की गंध अनुभव करना और मासूमियत के पीछे का भाव अनुभव करना। पंचपदी अधिगम पद्धति का यहां प्रशिक्षण लेने के पश्चात आगे ले जाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए उन्होंने कहा कि हमें पंचपदी के बारे में सक्रिय रहना है। सहज रहकर मन से इसे स्वीकारना, लक्ष्य केंद्रित वर्तिता, सब से बात करते हुए छोटे-छोटे विषय समझाना, संवेदनशीलता से समझाना, विद्यालयों में समन्वय नीति स्थापित करना और फिर समाजोन्मुखी होकर काम करना।
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष दुसी रामकृष्ण राव ने कहा कि हर क्षण सीखने का पल है। जाग्रत अवस्था में जब तक रहते हैं तब तक सीखने के अनुकूल हैं। कुशलता को प्राप्त करने के बाद हम लीड रोल में जाएंगे और प्रमुख व स्रोत व्यक्ति बनेंगे। विशेषज्ञता प्राप्त करते-करते उपदेशक और फिर सलाहकार बनकर अंत में पालक बन जाएंगे। यही मन में रखते हुए आगे बढ़ना है। इस अवसर पर संगठन मंत्री गोविंद चंद्र मोहंत, महामंत्री अवनीश भटनागर, सह संगठन मंत्री यतींद्र शर्मा रहे।
विज्ञापन


संस्थान के संगठन मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पश्चात पंचपदी को आगे ले जाने हेतु विद्या भारती के कार्यकर्ता लगे हुए हैं। उन्होंने पंचपदी अधिगम पद्धति और भारतीय शिक्षा में पंचकोशात्मक एवं समग्र विकास की संकल्पना विषयक दो पुस्तकों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन्हें वर्ष 2025 तक विद्यालय स्तर तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें