फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: उपभोक्ताओं के बिल के 5.38 लाख रुपये लेकर कर्मी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उपभोक्ताओं के बिजली बिल की 5:38 लाख रुपये की राशि लेकर कर्मी फरार हो गया। आरोपी उपभोक्ताओं से बिल की राशि लेकर फर्जी रसीद थमा रहा है। बिजली का बढ़ा बिल आने पर मामले का खुलासा हो गया। थाना कृष्णा गेट में एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि आरोपी संतराम बिजली के बिल की राशि जमा करता था। आरोपी अगस्त से अक्तूबर तक करीब 5.38 लाख रुपये की राशि उपभोक्ताओं से एकत्रित करके उनको फर्जी रसीद देता रहा। यह राशि उपभोक्ताओं के बिल में जुड़कर आई तो आरोपी ने उनको तकनीकी समस्या बताकर उनको टाल दिया। बाद में लोगों ने मामले की शिकायत दी, जिसकी जांच में पता चला कि आरोपी कई दिनों से कार्यालय नहीं आ रहा है। संपर्क करने पर उसका मोबाइल भी बंद मिला। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन



महिला से सोने का कड़ा लेकर फरार
लाडवा। एक महिला का बाइक सवार युवक सोने का कड़ा लेकर फरार हो गए। सुषमा रानी निवासी वार्ड-तीन ने बताया कि वह रामकुंडी चौक के पास दुकान से सामान ले रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो युवक आए और इशारा कर अपने पास बुला लिया। आरोपियों ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। आरोपियों ने उसे सोने का कड़ा नहीं पहनने की बात कही और धोखे से उसका सोने का कड़ा उतरवा लिया और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। उसका कड़ा करीब डेढ़ तोले का था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें