फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सींचे वाला मॉडल पर 35 गांवों में किए जाएंगे तीन करोड़ 20 लाख की लागत से कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला परिषद के सभी वार्डों में समान रूप से विकास करवाए जा रहे हैं। पार्षदों को सूचना के बिना कोई भी कार्य जिला परिषद के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में शुरु नहीं किया जाएगा और काम समाप्त होने के बाद उनकी एनओसी लेने के उपरांत ही संबंधित ठेकेदार की पेमेंट की जाएगी।
विज्ञापन


जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर ने यह भरोसा दिया। वे वीरवार को स्थानीय पंचायत भवन में जिला परिषद की 118वीं बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि बैठक में चार करोड़ 55 लाख रुपए का बजट पास किया गया है। इस बजट से जो विकास कार्य करवाएं जाएंगे, उन कार्यों के लिए जिला परिषद के सदस्यों को कहा गया है कि आगामी एक सप्ताह के अंदर-अंदर संबंधित कार्यों की सूची दें दे ताकि कार्यों को शुरु करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि सात ब्लॉकों में प्लास्टिक वेस्ट मशीन है, शेष तीन ब्लॉकों में जल्द ही इस मशीन को खरीद कर लिया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा तीन करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से 35 गांवों में सींचे वाला मॉडल के आधार पर कार्य किया जाएगा, इसके लिए हर ब्लॉक से सबसे अधिक आबादी वाले पांच-पांच गांव चिह्नित किए गए हैं।

चेयरमैन ने पार्षदों को कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करें तथा उन कार्यों में प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवता को भी चेक करें। संबंधित सभी जिप सदस्यों के क्षेत्रों में वॉटर कूलर, बैंच, रिक्शा रेहड़ी जल्द ही उपलब्ध करवा दी जाएगी। चेयरमैन ने पार्षदों की समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि तय समय सीमा के अंदर ही कार्य को पूरा करें और उसकी रिपोर्ट जिप कार्यालय में भी भेजे।
विज्ञापन


जिप के वाइस चेयरमैन डीपी चौधरी ने कहा कि सभी पार्षदों की सहमति से जल्द ही पार्षदों और अधिकारियों की अलग-अलग कमेटियां बनाई जाएंगी। ये क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की निगरानी करेंगी और गुणवता को जांचेंगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला परिषद के सभी सदस्यों का दो दिन का अधिवेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।

सीईओ अशोक कुमार मुंजाल ने कहा कि 125 विकास कार्यों के वर्क आर्डर जारी किए जा चुके है, जिनमें से 119 पर कार्य चल रहा है और शेष पर जल्द ही कार्य शुरु हो जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों को कहा कि आगामी एक सप्ताह के अंदर विकास कार्यों से संबंधित सूची दे दें ताकि उन पर कार्य शुरु किया जा सकें।
बॉक्स
विकास कार्य पूरा किए जाने की भी दिलाओ शपथ

बैठक में नशे के खिलाफ सभी पार्षदों को शपथ दिलाई गई, इस पर एक पार्षद ने लंबित विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन्हें पूरा कराने की भी शपथ दिलाई जाए। कार्य न होने से पार्षदों को लोगों का गुस्सा झेलना पड़ता है जबकि इसके लिए जवाब देह संबधित अधिकारी होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें