फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सेक्टर पांच में 1.74 करोड़ से होंगे कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर पांच के सामुदायिक केंद्र के सुंदरीकरण व रख-रखाव के विकास कार्यों पर 1.74 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इतना ही नहीं शहर के विकास कार्यों में कभी भी बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस शहर के विकास पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष ध्यान है।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने यह जानकारी दी। वे वीरवार को देर सायं सेक्टर पांच में सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने सामुदायिक केंद्र के सुंदरीकरण व रख-रखाव, पत्थर के कार्य, रंग-रोगन, ग्रासी लॉन, सीटिंग, वातानुकुलित प्रोजेक्ट सहित अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरह से इन विकास कार्यों पर एक करोड़ 74 लाख रुपये का बजट खर्च होने का अनुमान है। इस सामुदायिक केंद्र के निर्माण कार्य की सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। किसी स्तर पर भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
अभी हाल में ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विशेष प्रयासों से शहर के 28 विकास कार्यों के लिए एक करोड़ 28 लाख रुपये का बजट पारित किया गया है।
इस मौके पर पार्षद दरबारा सिंह, पार्षद मोहन लाल, पार्षद पंकज खन्ना, पार्षद दुष्यंत बख्शी, महेंद्र महत्ता, ज्ञानेश्वर पंवार, अमीर चंद, पवन शर्मा, सुरेंद्र सिंह वर्मा, बलविंद्र, सुनीता शर्मा, रवि प्रकाश गुप्ता, शिव राम सैनी, नाथी राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें