फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्रीकृष्ण का विराट स्वरूप देख जाना धर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। देश के 24 राज्यों व चार केंद्र शासित प्रदेशों से पहुंचे युवक-युवतियां हरियाणा के साथ-साथ कुरुक्षेत्र से भी करीब से रूबरू हुए। पहले दिन कुवि के ऑडिटोरियम हॉल में केडीबी की ओर से करीब 10 मिनट की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई, जिसमें धर्म धरा के इतिहास से लेकर धार्मिक, पर्यटन की दृष्टि से महत्व को दर्शाया गया।
विज्ञापन

इसके जरिए धर्मनगरी की पूरी दुनिया में क्यों है पहचान, यह भी युवा जान पाए। दूसरे दिन वीरवार को वे गीता जन्म स्थली ज्योतिसर पहुंचे तो वहां तीर्थ दर्शन के साथ-साथ भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप व लाइट एंड साउंड शो को देख गदगद हो उठे। इस शो के जरिए भी वे गीता के मर्म को समझ पाए। युवाओं ने तीर्थ पर स्थित विराट स्वरूप के अलावा वट वृक्ष के आसपास भी खूब सेल्फी ली तो यहां की महत्ता जानने की रूचि दिखाई।
इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में पहुंचे युवाओं ने माना कि इस धरा पर आकर वे खुद को धन्य मान रहे हैं। अभी तक वे नाम ही सुनते रहे लेकिन करीब से जानने व रूबरू होने का मौका मिला। 24 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 600 से ज्यादा युवा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में आयोजित को इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन

तीन दिवसीय कार्यक्रम का 25 जुलाई को समापन होने जा रहा है। इसके बाद दो दिनों तक कार्यक्रम में पहुंचे युवा धर्मक्षेत्र के विभिन्न स्थलों का भ्रमण भी करेंगे। बुधवार को युवाओं ने ज्योतिसर के अनुभव केंद्र में स्वागत कक्ष, महाकाव्य का सृजन कक्ष, प्राचीन महाभारत, कुरु वंशावली, गीता श्लोक, कृष्ण भूमिका, दशव अवतार को भी देखा। भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा से गीता के उपदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें