फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हर वार्ड में 10 से 12 लाख रुपये में होंगे काम, टेंडर जारी

विज्ञापन
सेक्टर सात की खस्ताहाल सड़क, जो दुरूस्त होने की उम्मीद जगी है। 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। करीब चार साल से बदहाली झेल रहे धर्मनगरी के सभी 32 वार्डों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। इससे लोगों को टूटी गलियों से लेकर क्षतिग्रस्त नालों व खुले मैनहोल से भी छुटकारा मिलेगा। इस पर नगर परिषद की ओर से करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

मार्च माह में बनी नई शहरी सरकार ने वित्त समिति बनने के बाद अब इसके लिए वार्ड अनुसार खाका तैयार कर लिया है। पहले पार्षदों से कार्यों का ब्यौरा लिया गया और अब इन्हें कराए जाने के लिए योजना को सिरे चढ़ाया जा रहा है। उक्त बजट को नगर परिषद की वित्त समिति ने भी मंजूरी दे दी है जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि अगले 15 दिन तक ये टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी जिसके तीन माह के अंतराल में सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
चार साल तक नहीं हुआ वार्डों में कार्य
पहले करीब साढ़े तीन साल तक चुनाव अटके रहे तो मार्च माह में चुनाव के बाद नए पार्षद व चेयरपर्सन बने। शहर में विकास कार्यों को सिरे चढ़ाने के लिए दो बार हाउस की बैठक बुलाई गई ताकि वित्त समिति का गठन किया जा सके लेकिन दोनों बार बैठक विवाद की भेंट चढ़ती रही। तीसरी बैठक में उक्त कमेटी बनी तो वार्ड अनुसार उक्त विकास कार्यों के लिए बजट को मंजूरी भी मिली।
विज्ञापन

तीन माह तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाने का प्रयास : एक्सईएन
नप एक्सईएन रवि कुमार का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लगभग हर वार्ड की गलियों व नालियों आदि को दुरूस्त करने के लिए करीब पांच करोड़ के ये कार्य अगले तीन माह तक पूरे कर लिए जाने का प्रयास है।
अभी तक बनाई रूपरेखा अनुसार कुछ वार्ड व उन पर खर्च होने वाली राशि
वार्ड नंबर राशि, लाख में
एक 12,96,564
दो13,74,807
तीन13,27,007
चार17,13,797
पांच13,27,756
छह12,96,564
आठ13,27,206
नौ 13,27,756
1412,83,013
178,20,591
1810,07,243
1915,69,583
2021,16,602
2114,52,546
2213,62,292
237,39,001
24 13,36,017
सेक्टर सात13,21,230


बॉक्स
सबसे पहले खस्ताहाल सड़कें दुरूस्त करना ही प्राथमिकता : निंदी
वार्ड दो प्रतिनिधि नरेंद्र शर्मा निंदी का कहना है कि वार्डों में टूटी गलियों व नालियाें की ही सबसे बड़ी समस्या है। अब हर वार्ड के लिए नगर परिषद ने बजट तय कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द काम भी शुरू होंगे तो लोगों को सहुलियत मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें