चैस प्रतियोगिता में प्रतिभा का जौहर दिखातीं छात्राएं।
कुरुक्षेत्र। जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के सोमवार को महिला वर्ग के अंडर-17 और अंडर-19 के विभिन्न खेलों के मुकाबलों को आयोजन किया गया। कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, चेस सहित अन्य खेलों में खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने स्कूलों को अगले चरण में पहुंचाया।
खंड शिक्षा अधिकारी खेल जसबीर सिंह ने बताया कि कबड्डी लड़कियों के अंडर-17 और अंडर-19 के मुकाबले में लाडवा की टीम प्रथम और शाहाबाद द्वितीय स्थान पर रहा। चैस अंडर-17 लड़कों के मुकाबले में पिहोवा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया और लाडवा की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं चेस के अंडर-19 मुकाबले में थानेसर की टीम पहले स्थान पर रही और शाहाबाद ने दूसरा स्थान पाया।
सहायक खंड शारीरिक शिक्षा अधिकारी हरीश शर्मा ने बताया कि खो-खो के अंडर-17 प्रतियोगिता में पिहोवा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया और थानेसर की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-19 में लाडवा पहले और थानेसर दूसरे स्थान पर रहा। वॉलीबॉल अंडर-17 मुकाबलों में थानेसर की टीम ने पहला स्थान पाया और शाहाबाद ने दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर राजीव, राजेश, सतीश, राजिंदर, राजेश उमरी सहित अन्य शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।