फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाखों की लागत से सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का कार्य शुरू

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। रोशनपुर रोड़ निर्माण कार्य का शुभारंभ करते भाजपा नेता विंकल शर्मा। विज्ञप्ति
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुए सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ब्लॉक में सड़क विकास कार्यों की ऐतिहासिक शुरुआत हुई। भाजपा के युवा नेता विंकल शर्मा ने ब्लॉक में सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। परियोजनाओं के तहत अंबाला-हिसार राजमार्ग से रोशनपुर, कंगवाल मार्ग लंबाई 2.90 किलोमीटर का चौड़ीकरण 3.66 मीटर से 5.50 मीटर तक किया जाएगा। इसकी लागत 96.47 लाख रुपये है। जैतपुर-शेरगढ़ मार्ग को मजबूतीकरण और हार्ड शॉल्डरिंग के साथ अपग्रेड किया जाएगा, इसकी लागत 46.85 लाख रुपये है।
परियोजनाओं से ग्रामीणों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। भाजपा युवा नेता विंकल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की बदौलत आज हमारे क्षेत्र को आधुनिक सड़क सुविधा की सौगात मिली है। ये सड़कें न सिर्फ यातायात को सुगम बनाएंगी बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा वास्तव में जनता की सेवा का पर्व है और मोदी सरकार के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने भी सरकार और भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की सड़कों की दशा सुधरने की प्रतीक्षा थी, जो अब पूरी होने जा रही है। इस मौके पर चिरंजीव गर्ग, प्रह्लादभगत शर्मा, तरसेम सिंह, महिंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।

इस्माईलाबाद। रोशनपुर रोड़ निर्माण कार्य का शुभारंभ करते भाजपा नेता विंकल शर्मा। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें