फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नवरात्र पर विशेष अनुष्ठान कर की जाएगी सर्वकल्याण की कामना

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रद्धालुओं के साथ महंत राजेंद्र पुरी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में सर्व पितृ श्राद्ध अमावस्या पर रविवार को भंडारे व पूजन का आयोजन किया गया। सोमवार को विधिवत पूजन एवं कलश स्थापना के साथ महंत राजेंद्र पुरी नवरात्र पूजन प्रारंभ करेंगे। पुरी ने बताया कि सनातन धर्म में सर्व पितृ अमावस्या बहुत ही विशेष माना गया है। श्राद्ध अमावस्या के दिन स्नान-दान और पूजा पाठ की बहुत मान्यता है।
विज्ञापन

इस बार सर्व पितृ अमावस्या पर जग ज्योति दरबार में त्रिवेणी इलाहाबाद से आए ब्राह्मणों की ओर से विधिवत पूजन एवं अनुष्ठान किया गया। महंत ने बताया कि सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसी दिन धरती से पितरों की श्रद्धा व आस्था के साथ विदाई होती है। प्रसन्न पितृ विदा होते समय सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। महंत ने बताया कि सर्वपितृ श्राद्ध के बाद सोमवार से जग ज्योति दरबार में नवरात्रि पूजन प्रारंभ होगा। नवरात्र के अवसर पर महंत सर्वकल्याण की कामना से निरंतर विशेष अनुष्ठान करेंगे।

कुरुक्षेत्र। श्रद्धालुओं के साथ महंत राजेंद्र पुरी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें