फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिलाओं को आय व वित्त के सदुपयोग के महत्व के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यशाला में संबो​धित करती निदेशक प्रो. अनीता दुआ। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन शोध केंद्र की ओर से एनजे वेल्थ चंंडीगढ़ के सहयोग से वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया। केंद्र निदेशिका प्रो. अनीता दुआ ने कहा कि विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक विभागों की महिला प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों को वित्त के समुचित निवेश की जानकारी देना इस कार्यशाला का उद्देश्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कामकाजी महिलाओं के जीवन में अपनी आय और वित्त के सदुपयोग के महत्व को उजागर किया। उन्होंने कहा कि यदि हम समझदारी के साथ अपने धन को निवेश करेंगे तो वह विपत्ति के समय में तो काम आएगा ही, साथ ही हम उस निवेश से आसानी से और अधिक धन कमा सकते हैं।

मुख्य वक्ता दीपेंद्र कौर ने कहा कि निवेश प्रारंभ करने से पहले हमें निवेश के उद्देश्यों की स्पष्टता होनी चाहिए। भविष्य में कितने समय बाद, किस उद्देश्य से और कितने धन की आवश्यकता होगी, यदि हम यह अंदाजा लगा लें तो कौन से माध्यम से निवेश करना उचित रहेगा यह सुनिश्चित करना आसान हो जाता है। उन्होंने निवेश के विभिन्न माध्यमों जैसे इक्विटी, आरडी, एसआईपी, रियल इस्टेट, सोना, म्यूच्यूअल फंड आदि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपनी नियमित आय का कितना-कितना प्रतिशत किस फंड में निवेश करना बेहतर रहता है, ताकि एक निश्चित आय नियमित रूप से प्राप्त होती रहे और भविष्य की जरूरतों के लिए भी एक अच्छी धनराशि एकत्रित हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें