कुरुक्षेत्र। महिलाएं उद्योग, प्रशासन, खेल, कृषि और शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत और लगन से ऊंचाइयों को छू रही हैं। घर और समाज के बीच संतुलन बनाते हुए उन्होंने खुद को हर चुनौती के लिए तैयार किया है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता हासिल की, बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनीं।
कृषि विज्ञान केंद्र में प्रशिक्षण देने में सत्या देवी का नाम उल्लेखनीय रहा, जिन्हें किसान दिवस पर उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा द्वारा सम्मानित किया गया।
खेलों में भी महिला खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश का गौरव बढ़ाया।
प्रशासनिक क्षेत्र में नेहा सिंह ने इसी वर्ष उपायुक्त के पद पर धर्मनगरी का कार्यभार संभालते हुए प्रभावशाली नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत किया। शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में महिलाओं की अग्रणी भूमिका ने पूरे समाज को एक नई दिशा दी।
घर और समाज दोनों जगह अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए महिलाओं ने साबित कर दिया कि वे हर चुनौती को पार कर सकती हैं। 2025 में महिलाएं और अधिक ऊंचाइयां छूने के लिए तैयार हैं।
ल
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा: