फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस विभाग ने चलाया चैकिंग अभियानल

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे के पास कार की जांच करते पुलिसकर्मी। विज्ञप्ति।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने नव वर्ष के आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध के दावे किए जा रहे हैं। सोमवार को पुलिस के जवानों ने पुलिस लाइन ने मॉक ड्रिल भी की।
विज्ञापन

जिला पुलिस की ओर से भीड़-भाड़ वाली जगहों, सार्वजनिक स्थानों, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और मार्केट में गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है।
यातायात व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की एसएचओ मोबाइल, पीसीआर, महिला पीसीआर, दुर्गा शक्ति मोबाइल, डायल-112 व राइडर्स को नियुक्त किया गया है। यह सभी गश्त टीम अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा नव वर्ष पर बाजारों में जनता की सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की पैदल गश्त को बढ़ाया गया है। जिले में अलग-अलग जगह पर 27 नाके लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।
थाना व चौकी प्रभारी अपने-अपने इलाके में स्थित होटल, रेस्टोरेंट, बार, बैंकट हाॅल और रिजॉर्ट संचालकों के साथ बैठक कर रहे हैं। उनके पास ठहरने वाले लोगों का रिकॉर्ड बनाए रखने के निर्देश दिए गए है। साथ ही नव वर्ष के कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे।
उधर, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि संचालकों को पटाखे, डीजे की ऊंची आवाज, नशा सेवन, हथियारों की रोकथाम व हुडदंग संबंधी उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें