फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में महिला और पुरुष बॉक्सरों ने जीते चार पदक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मेडल जीतकर लौटे ​खिलाड़ियों के साथ कोच जितेंद्र सिंह। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खेल विभाग की तरफ से हरियाणा राज्य सीनियर महिला व पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 27 से 29 जून तक ताऊ देवी लाल स्टेडियम पंचकूला में हुई राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले के चार खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में पदक जीतकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 27 से 29 जून तक हुई इस चैंपियनशिप के बाद लौटे खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार व प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

बॉक्सिंग प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हुई हरियाणा सीनियर स्टेट महिला व पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 59 किलोग्राम वर्ग में नीतिका ने कांस्य पदक हासिल किया है। इसी तरह 60 किलोग्राम वर्ग में परमवीर ने कांस्य, 70 किलोग्राम वर्ग में वंश ने कांस्य और 90 किलोग्राम वर्ग में दिलावर ने भी कांस्य पदक हासिल किया है। इससे दूसरे खिलाड़ियों में भी खुशी की लहर बनी हुई है। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी हर खेल में जिले के साथ-साथ प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इन खेल प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन किया है। इन खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से उच्च स्तरीय सुविधाएं और अच्छा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके चलते ही खिलाड़ी खेलों के हर मंच पर सराहनीय प्रदर्शन कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें