फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब कला कीर्ति भवन में शुक्रवार को गूंजेंगे वाद्ययंत्र, छाप छोड़ेंगे कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब कला कीर्ति भवन में अब हर शुक्रवार को वाद्ययंत्र की गूंज सुनाई देगी, जहां कलाकार अपनी-अपनी विधा में छाप छोड़ते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे। इसके लिए हरियाणा कला परिषद द्वारा न केवल कुरुक्षेत्र में बल्कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन कर कलाकारों को मंच दिया जा रहा है। कला कीर्ति भवन की भरतमुनि रंगशाला में जुलाई में साप्ताहिक संध्या कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हरियाणा कला परिषद द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को दर्शकों को मनोरंजन प्रदान करते हुए अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

कला परिषद के निदेशक नागेंद्र शर्मा ने बताया कि चार जुलाई को सारंग्य वीणा कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में सारंगी और तबला की जुगलबंदी देखने को मिलेगी। चंडीगढ़ से सुप्रसिद्ध सारंगीवादक पंडित विनोद पवार तथा तबलावादक रजनीश धीमान सारंगी और तबला की प्रस्तुति के साथ-साथ संगीत के विभिन्न पहलुओं को लोगों के साथ साझा करेंगे। कार्यक्रम का समय शाम को 6.30 बजे रहेगा। इसके अलावा 11 जुलाई को सूफियाना शाम में विक्रम सिरोहीवाल सूफी तराने प्रस्तुत करेंगे। वहीं 18 जुलाई को स्वांग कबीरा तथा 25 जुलाई को नाटक मीरा का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें