फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आई महिला, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुुरुक्षेत्र। दवाई लेने गई एक महिला तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। हादसे में महिला को गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे एलएनजेपी अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस को दी शिकायत में नीरज कुमार वासी अर्जुन भवन क्वार्टर मकान नंबर छह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने बताया कि वह और उसकी बहन सोनम एक निजी होम्योपेथिक से दवाई लेने के बाद वापस घर जा रहे थे। उसी समय बिरला मंदिर के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिसमें उसको काफी चोट आई व बेहोश हो गई। जहां से राहगीरों ने उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन


स्मैक के साथ आरोपी धरा
बाबैन। सीआईए दो की टीम ने नशा-मुक्त अभियान के तहत नशीला पदार्थ रखने के आरोप में गुरपाल सिंह उर्फ लक्की वासी बाबैन को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 10 ग्राम स्मैक बरामद की है। सीआईए दो के प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर निगरानी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। सूचना अनुसार थोड़ी देर बाद एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। टीम ने युवक को रोककर उसकी राजपत्रित अधिकारी नायब तहसीलदार बलकार सिंह के सामने तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दस ग्राम स्मैक बरामद करी। आरोपी के विरुद्ध थाना बाबैन में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद



चरस के साथ किया काबू
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 229 ग्राम चरस के साथ आरोपी नीटू वासी हरपाली जिला सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र पाल के बताया कि टीम ने सूचना के आधार पर लाडवा-पिपली रोड पर गांव निवारसी के सामने नाकाबंदी करके मोटरसाइकिल सवार आरोपी को काबू किया था। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 229 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी के विरुद्ध थाना लाडवा में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें