फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दवा लाने जा रही महिला को कार ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। थाना क्षेत्र के सुरा गांव की एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मृृतक की पहचान 42 वर्षीय राजबाला के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में गुरविंद्र सिंह ने बताया कि वह और उसकी सास राजबाला वीरवार को सुबह 11 बजे अपने गांव से लाडवा की ओर पैदल ही दवा लेने के लिए जा रही थी। उसी समय रामकुंडी चौक से इंद्री चौक के बीच तेज रफ्तार कार ने उसकी सास को टक्कर मार दी।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद राजबाला को नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच चालक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज चेक करनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना की आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिवरात्रि पर माथा टेकने आए भक्त की कार चोरी
पिहोवा। शिवरात्रि पर मंदिर में माथा टेकने आए एक युवक की कार चोरी हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखकर साक्ष्य जुटाने में जुट गई है। पुलिस को दी शिकायत में अमित कुमार निवासी गांव हुमायूंपुर ने बताया कि वह बुधवार को शिवरात्रि के आयोजन पर अरुणाय मंदिर पर शाम तीन वजह माथा टेकने आया था। जब वह शाम पांच बजे वापस आया तो कार नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें