फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोते को गोद में लेकर बस का इंतजार कर रही महिला की कार की टक्कर से मौत, बच्चा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कसीथल बस अड्डे पर पोते को गोद में लेकर बस का इंतजार कर रही महिला को कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला बच्चे समेत सड़क पर गिर गई। सड़क पर उसका सिर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई तथा उसका सात वर्षीय पोता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त अजमेरो देवी वासी बिशनगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर केस दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। थाना बाबैन में दर्ज शिकायत में ओम प्रकाश निवासी कसीथल ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े 4 बजे वह बस अड्डे पर अपने घर के सामने खड़ा था। वहीं, बस अड्डे के सामने अजमेरो देवी अपने सात वर्षीय पोते शुभम पुत्र संजीव को गोदी में लेकर खड़ी थी। इसी दौरान पिपली की तरफ से एक क्रेटा कार चालक ने कार की साइड अजमेरो देवी को मार दी। टक्कर लगते ही अजमेरो देवी का सिर सड़क पर लगा और शुभम भी उछलकर दूर गिर गया। अजमेरो देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उसने उसके परिजनों को सूचित किया और बच्चे को कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर केस दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें