फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मोहन नगर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पति पर परेशान करने के भी आरोप लगाए हैं। परिजन देर रात को ही पुलिस थाने पहुंचे तो पति व अन्य आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि पम्मी नाम की महिला जहरीला पदार्थ निगलने के चलते निजी अस्पताल में भर्ती हुई है। जैसे ही पुलिस अस्पताल पहुंची तो पता चला कि गंभीर हालत के चलते महिला को पीजीआई रेफर कर दिया गया है और वहां उसकी मौत हो गई है। बाद में मृतक की बहन भी चीका जिला कैथल से परिजनों के साथ मौके पर पहुंची तो उसने बताया कि पम्मी को उसके ससुरालजन बहुत ज्यादा परेशान करते थे और आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। एसएचओ कर्मवीर सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें