फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बस में बैग भूली महिला परिचालक ने लाैटाया

विज्ञापन
पिहोवा। महिला यात्री को बैग लौटाकर ख़ुशी जताते सब डिपो के नवदीप, रामफल सहित अन्य कर्मचारी। संवा - फोटो : Family
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नीयत में सहयोग भाव है तो किसी भी स्थिति में मन भटक नहीं सकता। रोडवेज विभाग के कर्मचारी नवदीप सिंह और रामफल ने ऐसा ही उदाहरण पेश किया है। दोनों चालक-परिचालक द्वारा ड्यूटी के दौरान महिला यात्री के लिए की गई मदद चर्चा का विषय बन गई। लाखों के गहने और कीमती सामान भी इनका ईमान नहीं डिगा पाए।
विज्ञापन

अंकिता पिपली अड्डे पर गुड़गांव जाने के लिए खड़ी थी। इस दौरान गलती से पिहोवा रूट की बस में चढ़ गई। पता चला तो महिला यात्री आनन फानन में चौक पर उतर गई, लेकिन जल्दबाजी में कीमती सामान का बैग वहीं बस में ही रह गया। महिला पूछताछ करते नए बस अड्डे पर पहुंची, लेकिन तब तक बस नंबर एचआर 65 जीवी 5323 पिहोवा की ओर निकल पड़ी थी।
पिहोवा सब डिपो कर्मचारी यूनियन के प्रधान विनोद दीक्षित ने बताया कि चालक परिचालक की नजर यात्रा के दौरान अनजान बैग पर पड़ी तो जांच की। सामने आया कि बैग में सोने के लाखों के गहने, आईफोन, लैपटॉप और तीन लाख रुपये कैश सहित कुछ अन्य जरूरी सामान भी रखा था। मोबाइल नंबर न होने की स्थिति में चालक परिचालक इंतजार करने लगे। इतने में लगभग आधे घंटे बाद महिला यात्री पिहोवा पहुंच गई। महिला को देख चालक परिचालक ने राहत की सांस ली और तुरंत बैग महिला को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें