फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वसंत विहार में तारों का जंजाल, लोग परेशान

Mon, 08 Dec 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। वसंत विहार में दो महीने से तारों का जंजाल है। कॉलोनी की गलियों में घरों के बिल्कुल ऊपर से गुजर रही बिजली की तारें लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गई हैं। कई जगहों पर तारें इतनी नीचे लटकी हुई हैं कि छत पर खेलते समय बच्चों को भी खतरा हो सकता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या पिछले दो महीने से बनी हुई है लेकिन शिकायतों के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी मोहिनी ने बताया कि छत पर कपड़े सुखाने जाने में भी डर लगता है। तारों के जंजाल के कारण जरा-सी चूक से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए बच्चों को छत पर खेलने के लिए नहीं जाने देते हैं।



स्थानीय निवासी रमेश कुमार का कहना है कि तेज हवा चलने पर तारें हिलती हैं और कई बार एक-दूसरे से टकरा जाती हैं जिससे स्पार्किंग भी होने लगती है।

अंधेरा होने के बाद जोखिम और भी बढ़ जाता है। कई जगह स्ट्रीट लाइट न जलने से तारों का जाल साफ दिखाई नहीं देता।



कॉलोनी निवासी पूजा ने कहा कि यहां से अकसर ट्रक समेत अन्य बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में बच्चों को बाहर खेलने भेजने से भी डर लगता है। अगर कोई ऊंची गाड़ी गलती से तारों को छू जाए तो दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन




दुकानदार संदीप ने बताया कि ये तारें पुरानी और ढीली हो गई हैं। इन तारों से स्पार्किंग के कारण कई बार दुकान पर ग्राहक भी आने से डरते हैं कि कहीं उन्हें करंट न लग जाए। कई बार शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।


दीपक कुमार का कहना है कि पुरानी और ढीली तारों को तुरंत बदला जाना चाहिए। कॉलोनी में अंडरग्राउंड केबल होनी चाहिए।



वर्जन

निगम में हर गली के सामने बने तारों के जंजाल की शिकायत लिखकर दी जा चुकी है और समस्या का हल करने के लिए जेई को भी कहा जा चुका है। बहुत जल्द यहां की सभी गलियों में फैली तारों के जंजाल को ठीक करवा दिया जाएगा। लोगों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

- पार्षद, सुदेश रानी, वार्ड नंबर एक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें